Home PHAGWARA पंजाब में गुंडाराज हावी, घरों में भी सुरक्षित नहीं लोग : हरीश...

पंजाब में गुंडाराज हावी, घरों में भी सुरक्षित नहीं लोग : हरीश सिंगला, शिव सेना (शिंदे) को पंजाब में मिल रहा भारी समर्थन : मनीष सूद

329
0
ad here
ads
ads

फगवाड़ा 21 जून ( प्रीति ) शिव सेना (शिंदे) की एक बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सूद की अध्यक्षता में स्थानीय रैस्ट हाऊस में संपन्न हुई। जिसमें पंजाब प्रधान हरीश सिंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश पसरीचा, जिला प्रधान मुकेश कश्यप और फगवाड़ा इंचार्ज हरीश कुमार रिशी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को विस्तार को देते हुए गौरव अरोड़ा एवं नवदीप सिंह नवी को जिला उपाध्यक्ष कपूरथला, प्रणब को प्रधान फगवाड़ा (शहरी), शिवम और विकास को उपाध्यक्ष फगवाड़ा (शहरी) नियुक्त किया गया। इसके अलावा लवलीन शर्मा मंत्री, बलजीत रत्तु, मंगत राम सेठी, प्रमोद शर्मा, शिव कुमार को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बैठक के पश्चात वार्तालाप में पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि शिव सेना (शिंदे) स्व. बाला साहिब ठाकरे के आदर्शों की प्रहरी है। जो राजनीतिक संगठन होने के साथ ही भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिये भी प्रतिबद्ध है। केन्द्र और महाराष्ट्र की सरकारों में उनके संगठन की मजबूत भागीदारी है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में शिव सेना (शिंदे) को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। पार्टी का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। बैठक के दौरान छिन्नमस्तिका मंदिर (गौरीगढ़) कटैहरा चौक के प्रधान कमल अरोड़ा और अशोक शर्मा की तरफ से पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को सिरोपा एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पंजाब प्रधान हरीश सिंगला और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सूद ने जालंधर में निहंगों द्वारा चांप विक्रेता की दुकान में तोडफ़ोड़ और मारपीट तथा सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने जहां डीजीपी पंजाब से कमल कौर की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों की जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी की मांग की, वहीं कहा कि यह घटनाएं गवाही भरती हैं कि पंजाब की कानून व्यवस्था के मामले में भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। पंजाब में इस समय गुंडाराज हावी है। लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। गैंगस्टरों और हत्यारों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है, क्योंकि सरकार ही कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को भी आम आदमी पार्टी की सरकार का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। शिव सेना नेताओं ने कहा कि इस सरकार की नीति एक पैसे का काम करके सौ रुपए का प्रचार पाने की है। यही वजह है कि प्रदेश में आप पार्टी की सरकार होने के बावजूद मात्र एक विधानसभा उपचुनाव में साख बचाने के लिये मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके समूचे मंत्रीमंडल को दिल्ली के टोले सहित कई महीने तक लुधियाना में डेरा जमाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब के लोग अब मानने लगे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। इस अवसर पर विकास विक्की, राजेश शर्मा, राजिन्द्र भाटिया,सनी मेहरा, विजय कुमार, विशाल आदि उपस्थित थे।

ad here
ads
Previous articleभारतीय योग संस्थान ने जैन माडल स्कूल में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next articleश्री छिन्नमस्तिका मंदिर कमेटी ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मनाया 11वां विश्व योग दिवस * स्कूली विद्यार्थियों को योग से जोड़ा जायेगा : दीपक खोसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here