Home Gurdaspur गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गे गुरदासपुर...

गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गे गुरदासपुर से गिरफ्तार; तीन पिस्तौलें बरामद

142
0
ad here
ads
ads

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 2 नवम्बर(सुशील बरनाला)-:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो और गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्तौलें, मैगजीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बारे में जानकारी आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

ad here
ads

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवांशहर के बैंस निवासी लवदीप सिंह उर्फ लव और एसबीएस नगर के बहराम कस्बे के गांव बीसला निवासी टेक चंद उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।

यह सफलता उस घटना के एक दिन बाद मिली है जब पुलिस ने गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गों को एक आधुनिक 9 एमएम पिस्तौल के साथ जबरन वसूली से जुड़ी दो हालिया फायरिंग घटनाओं में गिरफ्तार किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपियों को विदेशों में बैठे उनके संचालकों ने पंजाब में दहशत और अशांति फैलाने की बड़ी साजिश के तहत विरोधी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी थी।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की निगरानी में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को कलानौर, गुरदासपुर के अड्डा बख्शीवाल से गिरफ्तार किया। इन टीमों का नेतृत्व डीएसपी कलानौर गुरविंदर सिंह चंदी, स्पेशल टीम इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह और एसएचओ कलानौर इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह कर रहे थे।

डीआईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ व बरामदगियाँ होने की संभावना है।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पिस्तौलें बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद वोक्सवैगन जेटा सेडान कार भी जब्त कर ली है, जिसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा रहा था।

इस संबंध में गुरदासपुर के थाना कलानौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 160 दिनांक 01.10.25 दर्ज की गई है।

ad here
ads
Previous articleश्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा यादगार शहीदां नबीपुर की संगतों द्वारा नगर कीर्तन सजाया गया
Next articleਲੁਧਿਆਣਾ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਇੰਡਸਟਰੀ ਇੰਟਰੈਕਸ਼ਨ ਸੈਸ਼ਨ — ਮੰਤਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਵਿਕਾਸੀ ਯੋਜਨਾਵਾਂ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here