Home PHAGWARA भारतीय योग संस्थान ने जैन माडल स्कूल में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

भारतीय योग संस्थान ने जैन माडल स्कूल में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

176
0
ad here
ads
ads

* चार सौ साधकों ने सामूहिक रूप से किया योग और प्राणायाम
फगवाड़ा 21 जून (प्रीति) भारतीय योग संस्थान की ओर से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संस्थान के प्रधान अनिल कोछड़ और उनकी टीम की देखरेख में स्थानीय जैन माडल हाई स्कूल में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में शहर के मेयर रामपाल उप्पल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, संस्थान के प्रधान श्री अनिल कोछड़ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर लगभग चार सौ साधकों ने योग शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके गायत्री मंत्र के साथ हुई। जिसका संचालन सविता पराशर और अर्चना बत्रा ने किया। योग सत्र का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षकों में दिनेश सिंगला, परमिंदर सिंह, दविंदर सिंह, संदीप मल्होत्रा, संदीप गर्ग और धीरज वैद्य ने योग साधकों को सामूहिक रूप से विभिन्न योग आसन और प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती नीलम चोपड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिये सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस अवसर पर रोटेरियन सतपाल सेठी, पंकज गौतम, निखिल गुप्ता, रमेश सचदेवा, सुरिंदर चोपड़ा, सुरिंदर चावला, राकेश अग्रवाल और राकेश बंसल जैसे अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ad here
ads
Previous articleपत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग मनखंड पर झूठी एफ.आई. आर. दर्ज करवाने वाले पति-पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज
Next articleपंजाब में गुंडाराज हावी, घरों में भी सुरक्षित नहीं लोग : हरीश सिंगला, शिव सेना (शिंदे) को पंजाब में मिल रहा भारी समर्थन : मनीष सूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here