Home Gurdaspur पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने नौजवानों को बांटा खेल का सामान कहां...

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने नौजवानों को बांटा खेल का सामान कहां नौजवान पीढ़ी देश का असली भविष्य इन्हें बुरी आदतों से रहना होगा दूर :- जोगिंदर पाल

497
0
ad here
ads
ads

गुरदासपुर सुशील कुमार बरनाला –

हलका भोआ के अधीन पड़ते अड्डा बनी लोधी सिथत कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन युवा बब्बू कानवां की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष तौर पर पूर्व विधायक व हल्का इंचार्ज जोगिंदर पाल उपस्थित हुए। और कार्यक्रम के दौरान गांव कानवां से नौजवानों को क्रिकेट की किट भेंट की गई। नौजवानों ने पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे पहले भी पूर्व विधायक की ओर से विधायक रहते समय पूरे हल्के में नौजवानों को खेलों का सामान वितरित किया है आज भी उनकी ओर से क्रिकेट की किट भेंट की गई है जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक व हलका इंचार्ज जोगिंदर पाल ने कहा कि वह आपने हल्के को अपने परिवार की तरह मानते हैं। और पिछले 5 सालों में उन्होंने जनता की निस्वार्थ होकर सेवा की है और नौजवान पीढ़ी को जो बुरी आदतों में गिरकर गलत रास्ता तैयार करके भटक गई थी उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए गांव गांव में जाकर खेलों का सामान वितरित किया और नौजवानों के खेलने के लिए स्टेडियम भी तैयार करवाएं। क्योंकि नौजवान पीढ़ी देश का असली भविष्य है इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि आज भी नौजवानों को क्रिकेट की किट भेंट की है ताकि वह इस किट के माध्यम से खेलकूद कर शारीरिक तौर पर तंत्र स्तर है और बुरी आदतों से दूर है। इस दौरान अमरजीत सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का प्रयास है कि नौजवानों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है जिन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान हल्के में अत्यधिक तकनीक से लेस खेल स्टेडियम तैयार करवाए ताकि नौजवान खेलों के माध्यम से अपने शरीर को तंदुरुस्त रख सके और अब भी वह नौजवानों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर सेहत की ओर ध्यान देने की लगातार अपील कर रहे हैं उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज का वह कोड है। जिसने कई परिवारों के घर के चिराग तक बुझा दिए इसलिए जहां हमें खेलों की ओर ध्यान देना है वही अपने आसपास नशे का सेवन करने वाले नौजवानों को जागरूक करना है कि वह नशे जैसी बुरी आदत से दूर रहकर अपनी भविष्य की ओर ध्यान दें। इस मौके पर नीरज कुमार सरवन कुमार दिलीप चंद कुंदन लाल नरेश कुमार सचिन कुमार सुरजीत सिंह लवली कुमार दविंदर कुमार कविराज करतार सैनी व अन्य उपस्थित थे।

ad here
ads
ad here
ads
Previous articleमुंबई जिला आयोग ने खराब बिस्किट बेचने पर ब्रिटानिया और दुकानदार को जिम्मेदार ठहराया
Next articleਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਸਾਵਧਾਨੀਆ ਜ਼ਰੂਰੀ- ਡਾ. ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here