* सिमरनजीत कौर को मिले सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक
फगवाड़ा 14 मई ( प्रीति ) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 में ली गई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मां अम्बे गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भानोकी (फगवाड़ा) का परिणाम शानदार रहा है। इस वार्षिक परीक्षा में स्कूल की प्रतिभावान छात्रा सिमरनजीत कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के चेयरमैन निर्मल सिंह और हरभजन कौर ने छात्रा और उसके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिमरनजीत कौर ने कड़ी मेहनत से मेरिट हासिल करके अपने माता-पिता और स्कूल के साथ-साथ अपने शिक्षकों का भी नाम रोशन किया है। स्कूल के संरक्षक के.के. सरदाना, अध्यक्ष सौदागर सिंह और सचिव अवतार सिंह ने भी छात्रा सिमरनजीत कौर एवं शिक्षकों को बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। स्कूल प्रिंसिपल कुलविंदर कौर ने सिमरनजीत कौर को आशीर्वाद के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उसकेउज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।






