लुधियाना, 15 अगस्त – नई और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, प्रशासनिक सुधार एवं शिकायत निवारण, रोज़गार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री, पंजाब, अमन अरोड़ा ने विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के घर पहुँचकर उनका हाल-चाल जाना।
इस मौके पर उनके साथ विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, विधायक जीवन सिंह संगोवाल, पंजाब जेनको के चेयरमैन नवजोत सिंह जरग, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर के अलावा अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विधायक छीना का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
गौरतलब है कि बीते दिनों विधायक राजिंदरपाल कौर छीना जब दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लुधियाना अपने घर लौट रही थीं, तो कैथल के नज़दीक तड़क्सार में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डॉक्टरों के अनुसार इस दुर्घटना में उन्हें आंतरिक चोटों के साथ-साथ चेहरे पर भी गंभीर चोट आई हैं।






