लुधियाना, अगस्त 30 : पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने आज डीसीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फैस्टिवल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एमरजिंग टैक्नोलॉजी (एत्सव) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की | गवर्नर द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले आठ दशकों से किये जा रहे प्रयत्नों की भरपूर सराहना की गई |
डीसीएम यंग एंटरप्रेन्योर स्कूल (डीसीएम यस) में आज विद्यार्थियो को आर्टीफिशियल इंटैलीजेंसी, इन्नोवेशन व विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल फैस्टिवल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एमरजिंग टैक्नोलॉजी (एत्सव) के तीसरे संस्करण का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश के 50 भी ज्यादा स्कूल्ज़ के हज़ारों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर गवर्नर कटारिया के अतिरिक्त पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी डॉ. डी आर भट्टी, हरप्रीत संधू राज्य सूचना आयुक्त, ब्रिगेडियर पी एस चीमा ग्रुप कमांडर एनसीसी पंजाब, डिम्पल टंडन जिला शिक्षा अधिकारी के साथ- साथ क्षेत्र के प्रमुख गणमान्यजन भी मौजूद थे |
कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई जिसमें डीसीएम यस स्कूल के छात्रों द्वारा एक शानदार नृत्य पेश किया गया जिसके पश्चात डीसीएम ग्रुप के सीईओ डॉ अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज़ के आठ दशकों के सफर को ब्यान किया गया | इस अवसर पर डीसीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज के 80 साल पूरे होने पर गवर्नर कटारिया द्वारा ग्रुप का नया लोगो रिलीज़ किया गया |
इसके पश्चात डीसीएम प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों द्वारा विज्ञान की 1946 के दौर से आज के दौर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर को दर्शाती एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी गई जिसने आये हुए सभी मेहमानों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया|
जिसके पश्चात गवर्नर कटारिया द्वारा एत्सव के विजेता छात्रों को सम्मनित किया गया जिन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप्स की पेशकश से आये हुए दर्शकों का दिल जीत लिया |
गवर्नर कटारिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 80 दशकों से डीसीएम ग्रुप का जो योगदान रहा है, वो कभी भुलाया नहीं जा सकता | उन्होंने कहा कि मौलिक शिक्षा के साथ- साथ इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, क्रिएटिविटी व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डीसीएम ग्रुप जो प्रयास कर रहा है , वो सराहनीय हैं | उन्होंने कहा कि आज इस संस्था के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर डीसीएम यस स्कूल के प्रांगण में आकर वे अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है कि संस्था द्वारा अपनी 80 वीं वर्षगांठ के अवसर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि ये महोत्सव केवल एक तकनीकी समारोह नहीं, अपितु भारत के उज्जवल भविष्य की एक झलक है |
उन्होंने कहा कि आज के दौर में ये आवश्यक है कि देश के युवाओं को टेक्नोलॉजी में महारत हासिल हो और डीसीएम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज यही कार्य कर रहा है | उन्होंने कहा कि आज का युवा सिर्फ पारम्परिक शिक्षा तक ही सीमित नहीं अपितु स्टार्टअप्स के माध्यम से वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की ताकत भी रखता है | उन्होंने कहा ग्रुप के सीईओ डॉ अनिरुद्ध गुप्ता संस्था की लेगेसी को जिस तरह से आगे लेकर जा रहे हैं वो प्रशंसनीय है|






