Home Gurdaspur विधार्थीयों की सेफ्टी सिक्योरिटी संबंधी 1 दिवसीय आरीऐंटेशन प्रोग्राम करवाया गया जिले...

विधार्थीयों की सेफ्टी सिक्योरिटी संबंधी 1 दिवसीय आरीऐंटेशन प्रोग्राम करवाया गया जिले के सभी बी एन ओज, बीपीओज तथा बी आर पीज ने लिया भाग

116
0
ad here
ads
ads

गुरदासपुर ( सुशील बरनाल )

विधार्थीयों की सुरक्षा को लेकर समग्रा शिक्षा अभियान के अन्र्तगत 1 दिवसीय जिला स्तरीय ओरीऐंटेशन प्रोग्राम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर की देख रेख में जिला गाईडैंस काऊँसलर परमन्द्रि सिंह सैणी के प्रबंधों में किया गया किया गया। जिसमें जिले के सभी ब्लाकों के बी एन ओज, बी पी ओज तथा ब्लाक गाईडैंस कौंसलरों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर प्रशिक्षण हासिल कर चुके जिला गाईडैंस कौंसलर परमिन्द्र सिंह सैणी, सहायक जिला गाईडैंस कौंसलर मुकेश वर्मा तथा हरीश कुमार द्वारा जिले के विभिन्न ब्लाकों के अधिकारीयों को पास्को, डिसास्टर मैनेजमैंट तथा साईबर सिक्योरिटी से सम्बन्धित सावधानीयों से सम्बन्धित विस्तार सहित जानकारीयां दी। इस संबंध में जिला गाईडैंस कौंसलर परमिन्द्र सिंह सैणी ने कहा कि अगर शिक्षण संस्थाओं में सेफ्टी तथा सिक्योरिटी के मापदंड सही होंगे तो विधार्थीयों का मानसिक संतुलन ठीक रहेगा तथा वे अपनी योगयता अनुसार जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। पास्को सम्बन्धित जानकारी देते हुये जिला रिर्सोस्पर्सन मुकेश वर्मा ने इस प्रोग्राम के अन्र्तगत सेफ्टी तथा सिक्योरिटी से संबंधित स्कीमों जैसे कि पोक्सो एक्ट 2012, जुवेनिल जस्टिस एक्ट 2015, चाईल्ड एडोलसैंट एक्ट 1986, प्रोटैक्षन आफ चाईल्ड राईट सी पी सी आर एक्ट 2005, आर टी ई एक्ट 2009, सुप्रीम कोर्ट जजमैंट एन डी एम ए गाईडलाईनज 2021 तथा रोड सेफ्टी आदि संबंधी प्रशिक्षण दिया गया ताकि विधार्थीयों को उन एक्टों संबंधी जानकारी मिल सके। रिसोर्सपर्सन हरीश कुमार द्वारा कैरियर एडवाईजर एप संबंधी विस्तार सहित जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर के निर्देशानुसार सुपरडैंट प्रबोध कुमार ने इस डायट में चल रहे ओरीऐंटेशन प्रोग्राम का दौरा भी किया। इस अवसर पर डायट इंचार्ज नरेश कुमार , मुख्याध्यापक विजय कुमार, तरूणजोत कौर, अनु गिल्ल ,सरबजीत ङ्क्षसह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

ad here
ads
ad here
ads
Previous articleनववर्ष के 2026 कंलडर का लोकार्पण स्वामी आर्यवेश जी एव स्वामी आदित्य वेश द्वारा किया गया।
Next article58वीं बटालियन बीएसएफ द्वारा राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, दोरांगला में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here