फगवाड़ा 21 जून (प्रीति) युवक सेवाएं विभाग कपूरथला के सहायक डायरेक्टर रवि दारा के निर्देशानुसार युवक सेवाएं क्लब भुलाराई द्वारा सर्व नौजवान सभा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आज विश्व योग दिवस पर स्थानीय स्कीम नंबर 3 होशियारपुर रोड फगवाड़ा में सोसवा पंजाब के सहयोग से चलाए जा रहे सर्व नौजवान सभा के वोकेशनल सेंटर में योग कक्षा लगाई गई। इस दौरान सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों ने क्लब प्रधान जशनप्रीत एवं मैडम तनु की देखरेख में योग आसन व योग क्रियाएं की। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने युवक सेवाएं क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे आज दुनिया अपना रही है, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। इस अवसर पर राकेश कोछड़, नरिंदर सिंह सैनी, गुलशन कपूर, गुरदीप सिंह तुली, जगजीत सेठ, चरणजीत सिंह, करमजीत सिंह, डा. विजय कुमार, मनदीप बासी, शुभम शर्मा, मैडम सपना शारदा, मैडम आशु बग्गा, मैडम गुरजीत कौर, गुरशरण बासी के अलावा सेंटर की प्रशिक्षु छात्राएं सिमरन, अमनप्रीत, कोमल, किरमन, हरमन, प्रियंका, हरप्रीत, नीरज, स्नेहा, जसप्रीत, प्रिया, रीटा, नेहा, रिम्पी रानी, सुरजीत, खुशी, रजनी, जसप्रीत कौर, ईशा, मुस्कान शर्मा, आरती, सलोनी यादव, कौशल्या, रोशनी, पिंकी, गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, निशा, मनराज, भावना, कमल, गुरप्रीत कौर, रमनदीप, ज्योति, रेनुका, गुरजीत, महक, सोनिया, बलजीत, जैसमीन, अमनप्रीत, ज्योति, लवदीप, जसदीप आदि मौजूद थे।






