Home PHAGWARA ब्लड बैंक फगवाड़ा में लगाया दांतों एवं जबड़ों का 453वां निशुल्क शिविर

ब्लड बैंक फगवाड़ा में लगाया दांतों एवं जबड़ों का 453वां निशुल्क शिविर

29
0
ad here
ads
ads

* 120 मरीजों की हुई जांच * 8 नए तैयार जबड़े भी बांटे
फगवाड़ा 15 मई ( प्रीति ) माता ठाकुर देवी एवं नानक चंद सेठी की मधुर स्मृति को समर्पित 453वां निशुल्क दांतों और जबड़ों का निशुल्क शिविर ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डा. गुरप्रीत कौर शामिल हुईं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. पूनम (मोहन सिंह अस्पताल) ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि डा. गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने 8 जरूरतमंद बुजुर्गों को नवनिर्मित जबड़े वितरित करते हुए ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की भरपूर सराहना की। शिविर के दौरान सी.एम.सी. लुधियाना से डा. तमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की 25 सदस्यीय मोबाइल टीम ने लगभग 120 मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंद लोगों के दांत साफ किए गए और आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं। इसके अलावा मरीजों के टूटे दांतों पर फिलिंग भी की गई। डा. तमनप्रीत ने उपस्थितों को दांतों की देखभाल के बारे में भी जागरूक किया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि अगला कैंप गुरुवार 2 जून दिन सोमवार को लगाया जायेगा। इस अवसर पर रोटेरियन सतपाल सेठी, अनीता सेठी, आलोक सेठी, गौरी सेठी के अलावा कृष्ण कुमार, रूप लाल, गुलशन कपूर, कुलदीप दुग्गल, मोहन लाल तनेजा, सुधा बेदी, एन.एस. सैनी, शाम अरोड़ा शेखुपुरिया, राजेश पराशर, राकेश अग्रवाल, राम लुभाया, सुधीर शर्मा, बबली शर्मा, वंदना, शर्मा, मनीष कनौजिया, सुरिंदर पाल आदि मौजूद थे।

ad here
ads
Previous articleਐਮਪੀ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਹਾਊਸ ਟੈਕਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਟੈਕਸ ਭਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ
Next articleਕਰਨਲ ਸੋਫੀਆ ਕੁਰੈਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅੱਤਵਾਦੀਆਂ ਦੀ ਭੈਣ ਦੱਸਣ ਵਾਲੇ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰੇ ਭਾਜਪਾ – ਕਰਮਜੀਤ ਬਿੱਟੂ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here