Home PHAGWARA ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

241
0
ad here
ads
ads

फगवाड़ा 21 जून ( प्रीति ) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछले वर्षों की तरह ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय योग संस्थान से पहुंचे डा. अशोक गुंबर व संगीता गुंबर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने साधकों को तन व मन को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड बैंक हाल में प्राणायाम, योग मुद्रा व ध्यान विधियों का अभ्यास करवाया। जिसमें क्रिस्टल लुक अकादमी के विद्यार्थियों ने अकादमी निदेशक शिवानी के मार्गदर्शन में भाग लिया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का अभिन्न अंग है। भारत सरकार के प्रयासों से यू.एन.ओ. ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी। वर्ष 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को हर वर्ष विश्व योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थितों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद परविन्द्र कौर रघबोत्रा, वंदना शर्मा, सउदी सिंह, विपन खुराना, राकेश कुमार, मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, बबली शर्मा, भारतीय योग संस्थान वरमानी पार्क के सदस्य इत्यादि मौजूद थे।

ad here
ads
Previous articleਏ ਟੀ ਸੀ-54 ਵਿਖੇ 3 ਪੰਜਾਬ ਗਰਲਜ਼ ਬਟਾਲੀਅਨ ਐਨਸੀਸੀ ਦੁਆਰਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਆਫ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸੈਸ਼ਨ
Next articleपत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग मनखंड पर झूठी एफ.आई. आर. दर्ज करवाने वाले पति-पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here