Home PHAGWARA पत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग मनखंड पर झूठी एफ.आई. आर. दर्ज...

पत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग मनखंड पर झूठी एफ.आई. आर. दर्ज करवाने वाले पति-पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज

306
0
ad here
ads
ads

कुछ लोगों के दबाब में रंजिशन दर्ज करवाया था झूठा केस
फगवाड़ा ( प्रीति ) फगवाड़ा के पत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग मनखंड के खिलाफ साजिश के तहत रंजिशन झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी पर केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान झूठा केस दर्ज करवाने वाली लडक़ी हर्षदीप कौर व उसके पति अनुदीप सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई हैं। फिलहाल दोंनो आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी 2025 को हर्षदीप कौर नामक लडक़ी ने पार्षद अनुराग मनखंड के खिलाफ कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ करने के आरोप लगाएं थे। वही पत्रकार अमित ओहरी पर गाड़ी भेजने व उसके साथ मिले होने का शक जता दोनों पर थाना सिटी फगवाड़ा में केस दर्ज करवाया था। अमित व अनुराग के परिवारिक सदस्यों ने इस पूरे मामले को झूठा बताते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी साहब को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कपूरथला जिले से बाहर करवाने की मांग की थी। जिसके बाद होशियारपुर जिला पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई। इस दौरान एसपी नवनीत कौर (आईपीएस) ने दोनों पक्षों को जांच में शामिल कर विस्तार से मामले की जांच कर पत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग कुमार मनखंड को पूरी तरह बेकसूर बताते हुए बेगुनाह कर अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी होशियारपुर को सौंपी, जिन्होंने जांच रिपोर्ट से सहमत होते हुए इसे डीआईजी साहब जालंधर रेंज को भेज दिया। उन्होंने डीए लीगल की राय लेने के बाद जांच रिपोर्ट को अप्रूव कर दिया। फिर फगवाड़ा पुलिस ने हर्षदीप कौर द्वारा अमित व अनुराग के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर नम्बर 31/25 की केंसलेशन रिपोर्ट माननीय अदालत में दी, जहा 12 मई 2025 को माननीय जज साहब ने इसे स्वीकार करते हुए स्थानीय पुलिस को शिकायतकर्ता लडक़ी हर्षदीप कौर के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। इस बीच थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार देर रात को शिकायतकर्ता लडक़ी हर्षदीप कौर व उसके पति अनुदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर नम्बर 135 धारा 229,231,233,217,356(2),61(2) बीएनएस के सीसी तहत केस दर्ज कर लिया। इनपर आरोप है कि पति-पत्नी हर्षदीप कौर व अनुदीप सिंह ने हमसलाह होकर साजिश/रंजिश के तहत पत्रकार अमित ओहरी व पार्षद अनुराग कुमार मनखंड के खिलाफ गलत बयान देकर झूठा केस दर्ज करवाया था।

ad here
ads
Previous articleब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next articleभारतीय योग संस्थान ने जैन माडल स्कूल में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here