अंबाला :- छोटे छोटे बच्चों ने बड़ी बड़ी कैलकुलेशन चुटकियां बजाते हुए चुटकियों में कर दी जिसे देख हर कोई बहुत हैरान था, मगर ये कमाल हुआ शहर के अग्रवाल भवन सेक्टर 9 में जहां क्रिस्टल ब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 4 साल से 16 साल तक के बच्चे जो पानीपत, रोपड़, चंडीगढ़, लालड़ू और अंबाला से प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे ये जानकारी शिवानी गेरा डायरेक्टर क्रिस्टल ब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट ने दी |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर अंबाला श्रीमति शैलजा सचदेवा रही जिन्होंने शिवानी गेरा डायरेक्टर क्रिस्टल ब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट की भरपूर प्रशंसा की और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इसे बहुत उपयोगी बताया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस डी ए वी स्कूल पंचकूला की प्रिंसिपल अमिता सचदेवा भी मौजूद रही, कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के बच्चो ने लाजवाब बेहतरीन कल्चरल प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया, जिन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए |कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन और एंकरिंग लावण्या और प्रसिद्ध एंकर दीपक गांधी ने बखूबी किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया | प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए
हर कोई सफल कार्यक्रम से बेहद खुश था |
इस महत्वपूर्ण अवसर पर United Noble Human Rights Committee की ओर से
जीवन ज्योति (President, Ambala Cell)
तथा
डॉ. सौरभ (Medical Surprises)
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी संबोधन दिया






