Home Ludhiana संवेदना ट्रस्ट ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सामग्री भेंट की

संवेदना ट्रस्ट ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सामग्री भेंट की

118
0
ad here
ads
ads

लुधियाना :
जनस्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से संवेदना ट्रस्ट ने आज 1000 कंबल, 1500 चादरें, 10 स्वीपर ट्रॉलियां और एक वाटर कूलर स्वास्थ्य विभाग, लुधियाना को भेंट किए।

यह सामग्री सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर को सौंपी गई। उन्होंने ट्रस्ट के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा यह सामग्री विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उनकी आवश्यकता के अनुसार वितरित की जाएगी। हम संवेदना ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए आभारी हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं में सुधार होगा।

ad here
ads

इस अवसर पर श्री सुभाष गुप्ता, श्री हेमंत सूद (अध्यक्ष एवं चेयरमैन, संवेदना ट्रस्ट), श्री विजय दादू (कैशियर), सुश्री ओजस्वी अरोड़ा (उपाध्यक्ष), श्री अमित मिगलानी (ट्रस्टी) और श्री जजप्रीत सिंह (मैनेजर, संवेदना ट्रस्ट) उपस्थित थे।

इसके साथ ही डॉ. रोहित रामपाल (एसएमओ, एमसीएच), डॉ. दीपिका गोयल (एसएमओ, एआरटी), डॉ. अखिल सारिन (एसएमओ इंचार्ज, सिविल अस्पताल लुधियाना), सुश्री जसकिरण कौर (फैसिलिटी मैनेजर, जिला अस्पताल लुधियाना), श्री गुरपिंदरपाल सिंह संधू (एसडीओ, पीएचएससी) और सुश्री श्वेता (प्रतिनिधि, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय) भी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री हेमंत सूद ने कहा कि संवेदना ट्रस्ट सदैव समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संवेदना ट्रस्ट के निरंतर सहयोग और समाजसेवा की भावना के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

ad here
ads
Previous articleस्कूली बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
Next articleआर्य समाज गांव बरनाला गुरदासपुर की और लगातार चल रहे आर्य की स्थापना 150वर्ष और आर्य समाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here