फगवाड़ा 9 अप्रैल ( प्रीति जग्गी ) ह्यूमेन राईट्स कौंसिल (इंडिया) की तरफ से फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए पंजाब सचिव का महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया है। गुरदीप सिंह कंग ने अपनी नियुक्ति के लिये राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत और पंजाब प्रधान सुखवंत सिंह पड्डा का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जो नया और महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे भी एक चुनौती की तरह पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पंजाब स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। ज्ञात रहे कि गुरदीप सिंह कंग कुछ ही समय पूर्व बतौर फगवाड़ा शाखा का प्रधान इस संगठन के साथ जुड़े थे। लेकिन अल्पकाल में ही उन्होंने अपनी सक्रियता और कौंसिल के बैनर तले अनेकों समाज सेवी प्रोजैक्ट के सफल आयोजन से वरिष्ठ पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। जिसे देखते हुए उन्हें पंजाब सचिव बनाया गया है। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत के मार्गदर्शन और पंजाब प्रधान सुखवंत सिंह पड्डा के सहयोग से प्रत्येक जिले में कौंसिल की शाखाएं सुनिश्चित करेंगे। जिसके बाद ब्लाक स्तर पर युनिटों का गठन किया जायेगा। उन्होंने पंजाब के समूह कर्मठ युवाओं से अपील कर कहा कि वे मानवाधिकार परिषद (भारत) के साथ जुड़ कर जन-जागरण अभियान का हिस्सा बनें। क्योंकि यह संगठन मानवाधिकारों के साथ ही भ्रष्टाचार उन्मूलन सहित अन्य कई प्रकोष्ठों के द्वारा बहुत सारे समाज सेवा के काम करता है। समाज सेवा की भावना मन में लेकर कोई भी युवा वह महलिा हो या पुरुष इस संगठन के साथ जुड़ सकता है। गुरदीप सिंह कंग को प्रदेश सचिव बनने पर उनके शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।